फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आयुष्मान भारत अभियान के तहत जिले में हुए 20 ऑपरेशन

विज्ञापन
10jjrp10- सिविल अस्पताल में ऑपरेशन ​करते डॉक्टर। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
झज्जर। विशेष सर्जिकल आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले में कुल 20 सर्जरी हुईं जिसमें झज्जर में 14, बहादुरगढ़ में तीन और बेरी में तीन सर्जरी की गई। पांच दिन में अब तक कुल 71 ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को झज्जर सिविल अस्पताल में चार सर्जरी, दो आर्थो और 8 आंख के ऑपरेशन किए गए। इसी प्रकार बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में दो सर्जरी व एक गायनी ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा बेरी सरकारी अस्पताल में दो गायनी और एक डेंटल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने लोगों से अपील की कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीज विभिन्न बीमारियों का मुफ्त ऑपरेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें