फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्यार, शादी और कारोबार...वैंलेटाइन-डे पर 100 से अधिक जोड़े लेंगे फेरे

विज्ञापन
-फोटो 83 : जगदीश एलाबादी
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

वैंलेटाइन-डे पर 14 फरवरी को शहर में करीब 100 से अधिक शादियां होंगी। शहर के ज्यादातर वाटिकाएं और होटल के अलावा टेंटों और कैटर्स की बुकिंग हो चुकी है। इस दिन करीब 15 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बंपर शादियां होने से ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी, मेवा, टेंट कारोबारियों को अच्छे कारोबार का अनुमान है। जोरदार सहालग का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है। वैंलेटाइन-डे के लिए सराफा बाजार भी तैयार है। डायमंड के अलग-अलग स्टाइल के लॉकेट, ब्रेसलेट, अंगूठी के साथ ही प्लेटिनम के ईयरिंग की बाजार में अच्छी मांग है।
विज्ञापन

इस दिन को विशेष बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन बाजार में रोज गोल्ड ज्वेलरी के अलावा हार्टशेप, लव, आईलवयू लिखी चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट लॉकेट खरीद रहे हैं। ज्वेलरों का कहना है कि ग्राहकों की मांग पर उनके वैंलेटाइन के नाम लिखे ब्रेसलेट, लॉकेट भी ऑर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक वैंलेटाइन-डे पर अपनों को डायमंड, सोने के अलग-अलग गिफ्ट देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वर-वधू के लिए लोगों ने कई बुकिंग कराई है। लव लिखी चेन की काफी मांग है।
वाटिका संचालक दिनेश मित्तल व सन्नी ने बताया कि 14 फरवरी के लिए होटल, वाटिकाएं बुक हैं। एक शादी पर 10 से 15 लाख का खर्च आता है। इससे 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। शादियों के सीजन में चारों ओर बाजार में रौनक छाई हुई है।
विज्ञापन




सहालग में रोज गोल्ड ज्वैलरी की मांग अधिक है। भाव अधिक होने के बाद भी अच्छे ऑर्डर हैं। डायमंड की अंगूठी व सेट बाजार में हैं।

-जगदीश एलाबादी, जेके ज्वैलर्स, मेन बाजार



वैंलेटाइन के लिए अच्छी तैयारी है। हल्के आइटमों की मांग ज्यादा है। लोग डायमंड के गहने खरीद रहे हैं। दूल्हा-दूल्हन के लिए विशेष तौर पर सोने के आभूषण तैयार जा रहे हैं।

-दुष्यंत वर्मा, आरके ज्वैलर्स, रेलवे रोड

-फोटो 83 : जगदीश एलाबादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें