फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर वितरित किए 2 हजार पौधे

विज्ञापन
फोटो 60: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे वितरित करते हुए ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधे वितरित करते हुए आईएमए बहादुरगढ़ के पूर्व प्रधान डाॅ. पवन गुप्ता व उनकी पत्नी आशा रानी ने भी लोगों से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और साथ ही उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाई मुहिम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेलवे रोड स्थित एक क्लीनिक पर रविवार को लोगों को अलग-अलग किस्म के 2 हजार पौधे नि:शुल्क वितरित किए।
विज्ञापन

इन पौधों में फलदार, छायादार व घर में लगाने के लिए अनेक सजावटी पौधे शामिल रहे। डाॅ. नीरज गुप्ता व डाॅ. मयंक गुप्ता ने कहा कि दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को पेड़-पौधे लगाकर काफी हद तक बचाया जा सकता है। घर पर, धार्मिक स्थानों पर, सार्वजनिक स्थलों पर, सड़क किनारे जहां भी जगह हो, वहां पौधे लगाएं और उनकी देखभाल के साथ ही पानी दें, ताकि वे ठीक से फल-फूल सकें।
सुनील कुमार ने बताया कि लोगों को जामुन, अमरूद, नींबू, आंवला, गुलमोहर, बेल पत्र, तुलसी, शीशम, नीम, गुडहल, गुलाब समेत अनेक वैरायटी के पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे पौधों की देखभाल करेंगे और पानी के अभाव में सूखने नहीं देंगे। लोगों ने उनकी इस मुहिम में पूरा साथ देने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 60: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे वितरित करते हुए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें