फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण पदक विजेता रोहित मान को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 55: स्वर्ण पदक विजेता रोहित मान का सम्मान करते हुए विधायक राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के खिलाड़ी कुश्ती सहित सभी खेलों में पदक जीत कर बहादुरगढ़ का नाम देश व पूरे विश्व में रोशन करने का काम कर रहे हैं। यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है।
विज्ञापन

यह बात विधायक राजेश जून ने रविवार को बिश्केक किर्गिजस्तान में हुई अंडर-15 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रोहित मान को सम्मानित करते हुए कही। विधायक ने रोहित को 11 हजार रुपये की नोटों की माला पहनाकर सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
सिद्धिपुर लोवा कलां में आयोजित अभिनंदन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें क्योंकि आज खेलों में रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की नायब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक अनुसार नकद इनाम धनराशि, नौकरी व मान सम्मान देने का काम कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें