फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल स्टेडियम के पास  शनिवार शाम करीब 5 बजे डस्टर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को साइड में करवाया गया और यातायात को सुचारु रूप से चालू करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सांपला निवासी नीरज व गांव ढाणा निवासी इन्द्रजीत अपनी डस्टर कार में सवार होकर गांव ढाणा से सांपला जा रहे थे। जब वह बेरी खेल स्टेडियम के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई और कार में सवार नीरज को सिर में चोट आई। वहीं हादसे में इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डस्टर कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


बेरी खेल स्टेडियम के पास डस्टर कार और ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। जिसमें कार में सवार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के ब्यान दर्ज नहीं हा पाए, बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। दोनों वाहनों को रास्ते से हटवा कर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र, जांच अधिकारी, बेरी शहर चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें