फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु छोड़ने पर पंचायत लगाएगी 51 सौ रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव बिरही कलां में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव में लावारिस पशु छोड़े जाने पर 51सौ रुपये जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता सरपंच बिमला देवी ने की।
विज्ञापन

पंचायत में पृथ्वी नंबरदार ने कहा कि गांव में लावारिस पशुओं की वजह से खेती में भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को दिनभर खेतों में फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। लावारिस पशुओं से खासकर गेहूं की फसल में ज्यादा नुकसान हो रहा है। लावारिस पशु आए दिन सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं। पृथ्वी नंबरदार ने कहा कि इस समय गांव में जितने लावारिस पशु घूम रहे थे उन्हें समीपवर्ती नंदीशाला में भिजवा दिया गया है। अब गांव में बाहर कोई भी व्यक्ति लावारिस पशु छोड़ेगा तो उस पर 51 सौ जुर्माना लगाया जाएगा और प्रशासन से भी इस संबंध में शिकायत कर उचित कार्रवाई की अपील की जाएगी। पंचायत में चंद्रपाल, नीतू, बलवान, संजय, सतपाल, बबलू, सुरेंद्र, उमेद सिंह, महीपाल, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें