अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़/बादली।
राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रजा ही सबसे बड़ी है। धनखड़ शनिवार को बादली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के तहत जैव शौचालय और समर्था के सिलाई सेंटर का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव में दो नई योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। कृषि मंत्री ने कहा कि बादली हलके के 36 स्कूलों में सिलाई सेंटर शुरू करिए गए हैं जिनमें करीब 1100 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण शिक्षा विभाग के सहयोग से समर्था योजना के तहत दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के राजकीय कन्या विद्यालय प्रांगण में इंडियन पोटाश लिमिटेड के सहयोग से जैव शौचालय स्थापित किए गए हैं और आमजन तक यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता के प्रति हर शख्स को अपनी जिम्मेवारी बेहतर ढंग से निभानी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रंागण में नवनिर्मित कमरे का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र, गर्वित के प्रदेश संयोजक डॉ. राजीव कटारिया, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, रविभान राठी, सतबीर गुलिया, डॉ. रणबीर, मास्टर रणबीर, सुनील गुलिया, अमित छनपाड़िया, अशोक कुमार व प्राचार्य सुनील कोहली भी मौजूद रहे।