फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी नपा चुनाव को लेकर अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। 13 मई को होने वाले बेरी नगरपालिका के आम चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयार की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया के तहत जहां नगरपालिका बेरी के 13 वार्डों में 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जा चुके हैं और अब चुनावी प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर प्रशासन की पारखी नजर है। सोमवार को बेरी नगरपालिका चुनाव के शांतिप्रिय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी (नप) एवं उपायुक्त सोनल गोयल ने चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह के साथ संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि रविवार, 13 मई को होने वाले आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की नियुक्ति के साथ ही ईवीएम की रेंडमेनाइजेशन प्रक्रिया सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में की जाए।
- सात जगह होंगे मतदान केंद्र
बेरी नगरपालिका क्षेत्र के 13 वार्डों के लिए बनाए गए सात मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति नियमित सुनिश्चित करने के साथ ही पेयजल की उपलब्धता व शौचालय सहित रैंप की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए ताकि मतदान के दिन किसी भी रूप से मतदाताओं व पोलिंग पार्टी को परेशानी न हो। उन्होंने नियुक्त किए गए सेक्टर आफिसर को निर्देश दिए कि वे मतदान प्रक्रिया से पूर्व सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण अवश्य करें तथा यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई कमी मिलती है तो उसे समय रहते ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के खर्च पर रखें ध्यान : डीसी
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किए गए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित हो और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि नप चुनाव में प्रत्याशी को दो लाख रूप तक खर्च निर्धारित किया गया है। ऐसे में चुनाव पर्यवेक्षक(खर्च)यह ध्यान रखें कि सभी प्रत्याशियों द्वारा अपना चुनावी खर्च उनके समक्ष समय-समय पर दिया जाए। इस मौके पर एसडीएम बेरी अश्विनी कुमार, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, डीएसपी बेरी अजमेर सिंह, डीआईओ अमित बंसल सहित मास्टर ट्रेनर व सेक्टर आफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें