फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में किया मर्डर, आसौदा में फेंका शव-AMBALA

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन को लेकर हुई हत्या, आशंका
विज्ञापन

शव न लेने पर काफी देर तक अड़े रहे परिजन
एएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने लिया शव
सांपला थाना पुलिस ने किया चार के खिलाफ मामला दर्ज
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़-रोहतक।
बीती रात सांपला में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की सुबह मृतक और घायल युवक गांव आसौदा में मिले। परिजनों ने आसौदा निवासी कई युवकों पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई लाइनपार निवासी रिंकू ने कहा कि उसका बड़ा भाई सत्यवान आसौदा निवासी श्रवण के कार्यालय में उसकी गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता था। रविवार की रात करीब 8 बजे प्रदीप निवासी सूरत नगर लाइनपार उनके घर पर आया और सत्यवान को अपने साथ यह कहकर ले गया कि श्रवण को पैसे देकर आने है श्रवण का फोन आया है। सत्यवान प्रदीप के साथ गाड़ी में बैठकर सांपला चला गया। 1 जनवरी की सुबह सत्यवान के परिजनों को सूचना मिली कि सत्यवान को काफी चोटें लगी हुई हैं और आसौदा में लड़कियों के सरकारी स्कूल के पास मृत हालत में पड़ा है और प्रदीप को भी काफी चोटें लगी हुई हैं। परिजन वहां पहुंचे और प्रदीप को गंभीर हालत में शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। जबकि सत्यवान मौके पर मृत हालत में पड़ा था और उसके आसपास काफी खून बिखरा पड़ा था। परिजनों ने बताया है कि सत्यवान के पैर, सिर व हाथों में गंभीर चोटें मारी गई हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया इन पर आरोप
मृतक सत्यवान के भाई रिंकू ने पुलिस को बताया है कि 15 दिन पहले देवेंद्र, पूरण, विक्की, हरिओम निवासी आसौदा ने जान से मारने की धमकी दी थी। रिंकू ने आरोप लगाया है कि श्रवण, देवेंद्र, पूरण, विक्की, हरिओम, प्रदीप ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। इस मामले में सांपला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोमवार को मृतक सत्वयान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सांपला थाना पुलिस ने देवेंद्र, पूर्ण, विक्की और हरिओम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शव न लेने पर अड़े रहे परिजन
बहादुरगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद काफी देर तक परिजन पुलिस अधिकारियों से शव न लेने की बात पर अड़े रहे। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से स्वयं की सुरक्षा की मांग भी की।
एएसपी ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
अस्पताल में परिजनों ने शव न लेने की सूचना मिलते ही एएसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी भगतराम, थाना सदर एसएचओ जसबीर सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी देर बाद एएसपी के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और शव लेने को तैयार हो गए, लेकिन अधिकारियों से जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए मांग की। एएसपी लोकेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
डीएसपी भगत राम ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया है। जबकि घटना में सांपला थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मर्डर करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हुई और इसके बाद सत्यवान की हत्या कर दी गई।
---फोटो 4 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।
---फोटो 5 : अस्पताल में पहुंचे एएसपी लोकेंद्र सिंह व डीएसपी भगतराम परिजनों को समझाते हुए।
---फोटो 6 : मृतक की पत्नी को संभालती महिलाएं।
---फोटो 7 : अस्पताल में मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें