फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कालेज में सात दिवसीय एनएसएस कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी उसका सद्चरित्र
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय कालेज में रविवार से छात्राओं का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड शिक्षक छत्तर सिंह और गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने पौधरोपण कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने बताया कि शिविर में विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक गतिविधियां चलाई जाएंगी। इस अवसर पर छत्र सिंह ने कहा कि समय को ध्यान में रखते हुए जीवन में परिश्रम करना चाहिए। मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी उसका सद्चरित्र होता है। सद्चरित्र से ही व्यक्ति की समाज में पहचान होती है। सरपंच प्रदीप कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने गिरते लिंगानुपात पर चिंता प्रकट की तथा कहा कि इसमें महिलाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि वे समाज हित में काम करें तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने में आगे आएं तभी समाज को सुनहरे उद्यान की ओर ले जाया जा सकता है। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने डॉ. अनीता फौगाट की देखरेख में कालेज परिसर में श्रमदान किया। आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें