फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग कल्याण समिति ने सीएम के समक्ष रखी मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग कल्याण समिति ने सीएम के समक्ष रखी मांगें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सर्व विकलांग अधिकार एवं कल्याण समिति के सदस्य मांगों के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले। इस दौरान उन्होंने समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीभगवान डांगी के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र के जरिए समिति सदस्यों ने विभिन्न विभागों में रिक्त दिव्यांगों के पदों पर भर्ती करवाने, शिक्षा विभाग में जेबीटी एवं बीएड के रिक्त तीन हजार दिव्यांग अध्यापक पदों को भरने, दिव्यांग दंपति में से एक को स्थायी रोजगार देने, दिव्यांग अधिनियम 1995 को प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने, दिव्यांगों के लिए स्पेशल टेक्निकल कालेज स्थापना करवाने, महंगाई के मद्देनजर विकलांगों की पेंशन पांच हजार प्रतिमाह किए जाने, दिव्यांग राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों को सर्विस दिलवाने, दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए खेल एकेडमी की स्थापना कर प्रशिक्षण प्रदान करवाने, दिव्यांग नेशनल लेवल खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रदान करवाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर समिति जिला अध्यक्ष सोम कुमार, मास्टर सुरेद्र मिसरी, रूपेश कुमार, अशोक कुमार, कर्मधीर, मुकेश, धारा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें