फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के सामने ग्रामीणों ने किया जगमग योजना का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया जगमग योजना का विरोध
विज्ञापन

बौंदकलां।
गांव सांजरवास में सोमवार को बिजली निगम की ओर से खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के सामने जगमग योजना का जमकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने योजना को जबरन थोपने का आरोप लगाते हुए इससे छुटकारा दिलाने की मांग की। खुले दरबार में करीब छह गांवों के ग्रामीणों ने बिजली संबंधी करीब तीन दर्जन शिकायतें दर्ज कराई। उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।
जानकारी के अनुसार गांव सांजरवास में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से खुले दरबार का आयोजन किया। इसमें भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह और जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान, कार्यकारी अभियंता भागीरथ व उपमंडल अभियंता अमनदीप सिंह मौजूद थे। खुले दरबार में गांव सांवड़, फौगाट, अचीना, सांजरवास, बौन्दकलां, बौन्दखुर्द, रणकोली, ऊण, निमड़ी, मालकोष, भागेश्वरी, सांकरोड समेत अन्य गांवों के लोगों ने बिजली के पोल लगाने, बिजली के तारे खिंचवाने, बिजली मीटर और बिलों में त्रुटियों संबंधी करीब 35 शिकायतें दर्ज करवाई। गांव सांजरवास के ग्रामीण पूर्व सैनिक भागीरथ और पूर्व सरपंच जगदीश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पहले जहां बिजली निगम दो माह में बिल भेजता था तो वहीं अब हर माह भेज रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली मीटर गलियों में होने के कारण वाहनों से मीटर टूटने पर उसका भुगतान भी उपभोक्ताओं को ही करना पड़ता है। इसके साथ ही हाल ही में लगाए गए नएॉ बिजली मीटर तेज चलते हैं और इनसे काफी रीडिंग निकलती है। इस मौके पर जेई प्रवीन कुमार, जेई महेंद्र, जेई संजीव कुमार विज, सीए मनीराम, सतबीर सिंह एसडीसी, धर्मबीर एलडीसी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र परमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतीश शर्मा, दिनेश शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह, जिला पार्षद महेंद्र सोनी, सरपंच सांजरवास प्रतिनिधि विकास, सरपंच सांवड़ मदन सिंह परमार, सरपंच बौन्दखुर्द राधेश्याम शर्मा, सरपंच भागेश्वरी हुकम सिंह, सरपंच रणकोली प्रतिनिधि उदयपाल, ईश्वर शर्मा और उमेश श्योराण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में समस्याओं का समाधान के दिए निर्देश
सांसद धर्मबीर सिंह ने खुले दरबार में बिजली निगम के खिलाफ शिकायतें देखकर बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का 15 दिन में ही समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने जगमग योजना के तहत सांजरवास के ग्रामीणों की समस्याओं को भी हल करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि उन्होंने सीएम को सुझाव दिया है कि गांव में बिजली के यूनिटों के खर्च के हिसाब से फ्लैट रेट लागू कर दें। इससे बिजली चोरी भी रुक जाएगी और ग्रामीणों पर भी अधिक भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें