फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर लाइब्रेरी की दशा सुधारने के लिए डीसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
टपकती है छत, जर्जर दीवार, ‘साहब’ ऐसे में कैसे पढे़ं किताबें-अखबार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला लाइब्रेरी के जर्जर भवन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर लाइब्रेरी के पाठक बुधवार को डीसी विजय कुमार सिद्प्पा से मिले। पाठकों ने डीसी से लाइब्रेरी की जर्जर हालत को सुधारने सहित शौचालय निर्माण की भी मांग की। वहीं डीसी ने भी इस पर जल्द ही उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला लाइब्रेरी में आने वाले पाठक ओमप्रकाश सांगवान, अमित, डिंपल सैनी, रिंकू, रविंद्र, अजय कुमार, सुमित और अमित ने डीसी को बताया कि शहर के कोर्ट के मेन गेट के पास सालों पुरानी लाइब्रेरी है। अब इस जिला लाइब्रेरी का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में तो यहां बैठना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार छत से बारिश का पानी टपकने पर पुस्तकें भी खराब हो जाती हैं। पाठकों के लिए बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में पाठकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन पाठकों ने डीसी को बताया कि इस लाइब्रेरी में काफी संख्या में लड़कियां भी ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकें पढ़ने के लिए नियमित रूप से आती हैं। ऐसे में लाइब्रेरी में शौचालय की सुविधा न होने से काफी परेशानी होती है। खासकर लड़कियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा यहां पेयजल की सुविधा भी नहीं है। पाठकों ने बताया कि तीन साल पहले यहां के लिए फ्रिजर मंगवाया गया था लेकिन आज तक इसका कनेक्शन नहीं किया गया है। लाइब्रेरी में इस समय पुस्तकें रखने की जगह भी नहीं है जबकि समय-समय पर यहां नई पुस्तकें पहुंचती हैं। इन लोगों ने डीसी को बताया कि यहां पार्किंग के नाम पार पाठकों से रोजाना वाहन चार्ज वसूला जा रहा है। उन्होंने इस वाहन चार्ज से राहत दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें