फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
खंड में होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। क्षेत्र में ग्राम पंचायत आसौदा सिवान के सरपंच पद का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनाव की दृष्टि से यह गांव अति संवेदनशील है। इसके लिए अभी कोई नामांकन नहीं आया है।
खंड में आसौदी सिवान के अलावा ग्राम पंचायत लुहारहेड़ी के वार्ड-10, कानोंदा के वार्ड-7 और मांडौठी गांव के वार्ड-9 और 20 के पंचायत सदस्य का उपचुनाव होना है। अभी तक सिर्फ कानोंदा गांव के पंचायत सदस्य उपचुनाव के लिए एक नामांकन आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को ही सभी जगहों से नामांकन आएंगे।
विज्ञापन

मांडोठी के दो पंचों के उप चुनाव को लेकर अभी कोई हलचल नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां पर पहले भी उप चुनाव के दौरान कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं आया था। इस बार भी स्थिति जस की तस रहने के आसार हैं। सोमवार को ही इस पर तस्वीर साफ हो पाएगी।
उधर, पुलिस प्रशासन की नजर आसौदा सिवान के सरपंच पद के उप चुनाव पर टिकी हुई है। यह काफी संवेदनशील गांव बन चुका है। यहां के सरपंच रामबीर और उनके पिता बलबीर की हत्या हो चुकी है। बाद में इसी दोहरे हत्याकांड की साजिश के आरोप में कोर्ट में तारीख पर लाए गए गैंगस्टर व पूर्व सरपंच राजीव उर्फ काला की मार्च 2017 में झज्जर अदालत के बाहर हत्या कर दी थी। तभी से प्रशासन इस गांव के चुनाव पर नजरें टिकाए हुए है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामफल सिंह ने बताया कि इस गांव के नामांकन की स्थिति सोमवार को ही साफ होगी। आसौदा सिवान में चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खुला उत्साह नजर नहीं आ रहा। हां, लोग चुनाव को लेकर व्यक्तिगत रूप से जरूर चर्चा कर रहे हैं।


- आसौदा सिवान के सरपंच के चुनाव पर प्रशासन की खास नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें