झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए धारा 144 और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते विभिन्न स्थानों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के साथ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है। विभिन्न टीमें जिले में मुस्तैदी से तैनात हैं। पुलिस की विभिन्न टीमों ने आरोपियों को बिना मास्क लगाए नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर झज्जर व बेरी क्षेत्र से काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
थाना सदर झज्जर की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से नियमों का उल्लंघन करते सात आरोपियों को काबू किया। इसमें बलजीत निवासी गांव सिकंदरपुर, नरेश निवासी गांव गिजाड़ोद, अनूप निवासी खेड़ी सुल्तानपुर, अजय निवासी खुड्डन, ओमप्रकाश निवासी गांव रायपुर, मेहर सिंह निवासी गांव दादरी तोए और जयवीर निवासी गांव औरंगपुर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
थाना दुजाना की अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से नियमों का उल्लंघन करते काबू किया है। इसमें हरदीप उर्फ मोनू निवासी गांव बहराना व अरुण निवासी गांव रामपुरा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं थाना शहर झज्जर की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को काबू किया। इसमें सचिन निवासी छारा चुंगी झज्जर, ललित कुमार निवासी छावनी मोहल्ला झज्जर, सूरजभान निवासी गांव गुढ़ा व संजय कुमार निवासी हरिपुरा मोहल्ला झज्जर के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
इसी प्रकार से बेरी की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से धारा 144 व लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करते छह आरोपियों को काबू किया। इनमें राकेश निवासी बेरी, अनित निवासी बवानी खेड़ा जिला भिवानी, राजेश निवासी बेरी, रविंद्र निवासी बेरी, मुकेश निवासी छूछकवास व नवदीप निवासी छूछकवास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।