फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों ने की हाईवे का बंद हिस्सा खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर स्थित पेट्रोल पंपों के मालिकों ने आंदोलनकारी किसानों के धरने की वजह से दिल्ली पुलिस द्वारा बंद किए गए नेशनल हाईवे-9 के एक हिस्से को शुरू करने की मांग की है। किसानों के धरने की वजह से ये पंप पांच महीने से अधिक समय से बंद हैं। पंप मालिकों ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, उप राज्यपाल व गृह सचिव के पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली पुलिस ने टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-9 और एक को सील किया हुआ है। इससे हरियाणा-दिल्ली की इन दोनों सीमाओं पर स्थित सभी 26 पेट्रोल पंप बंद हैं। इससे मालिकों को भी नुकसान हो रहा है। इनके मालिकों ने दिल्ली पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के माध्यम सेे सरकार से किसानों के मसले का जल्द समाधान करने की मांग की है। एसोसिएशन ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, उप राज्यपाल व गृह सचिव के पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि पांच महीने से भी अधिक समय से ये सभी पेट्रोल पंप बंद हैं। जिससे मालिकों का रोजगार ठप है। सभी पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले सैकड़ों लोग बेरोजगार होकर घर बैठे हैं। जिन्हें अभी उन्होंने अपने पास रखा है उनका वेतन देना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अब हमारे निवेदन पर किसान सिंघू बार्डर पर नेशनल हाईवे के दिल्ली-पानीपत साइड वाले हिस्से को खोलने पर सहमत हो गए हैं। कुछ हिस्से को खाली भी कर दिया है। लेकिन टीकरी बार्डर पर हालात जस के तस हैं। जैन ने कहा कि कि किसान और पुलिस आपस में बातचीत करके टीकरी बार्डर पर हाइवे की दिल्ली-रोहतक लेन को खोल दें तो उनका रोजगार कुछ चल पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें