फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग पर अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के गांव मिसरी से बौंद कलां तक सड़क मार्ग का निर्माण करवाए जाने की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि यह सड़क मार्ग बेहद खराब हालत में है। इस मार्ग पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी आसान नहीं है। रोड खराब होने की वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रोड पर जो सफेद पट्टी लगी हुई है वो भी दिखाई नहीं देती है। स्कूटर, मोटरसाइकिल व छोटे चार पहिया चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत सांवड़, हिंडोल, लांबा, कोहलवास, सांजरवास, बौंद कलां के ग्रामीण उपायुक्त से मिल चुके हैं लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। अधिवक्ताओं ने उपायुक्त से इस सड़क का जल्द ही निर्माण करवाए जाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार, श्यामलाल गुजराण, लखीराम गुजराण, हुकमपाल, हरिओम शर्मा, देवेंद्र परमार, प्रदीप, कुशल, बालकिशन, अभिषेक पंवार, संदीप खेड़ी, कुलवंत फौगाट, अजीत सिंह नंबरदार, पुरुषोत्तम, पूर्व सरपंच ज्ञानचंद शर्मा, राजपाल शर्मा, सांवड़ सरपंच मदन सिंह परमार, कोहलावास सरपंच राजकुमार, डॉ. अशोक कुमार, ओमपाल, अर्जुन दास, संदीप शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें