अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कालेज में शैक्षणिक विनिमय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनता महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों ने केएम संस्थान के विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब आदि अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली और संस्थान के विद्यार्थियों से अपने विचार सांझा किए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका डॉ. सुप्रिया ढिल्लो ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन के हर पहलू में सफलता का मूल आधार प्रबंधन ही है। कार्यक्रम में जनता महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. एमके जैन ने कहा कि वर्तमान में प्रबंधन के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व भावना अनिवार्य है, जिससे व्यावसायिक वातावरण को सही मायने में कानूनी आधार प्रदान किया जा सकता है। डॉ. जैन ने उद्यमिता विकास, कौशल विकास और संप्रेषण क्षमता को वर्तमान कॉरपोरेट जगत की सफलता के लिए अनिवार्य बताया। द्वितीय तकनीकी सत्र में टीपीओ राकेश वशिष्ठ ने कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक संतुलन नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ. आर दर्शन, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. गीतांजलि गुप्ता, विरेंद्र कुमार, सीएस सुधा पंवार, लक्ष्मी शर्मा, राकेश वशिष्ठ, सोनिया गुप्ता, अंजलि गुप्ता, अमित कुमार, अजय वशिष्ठ, अतुल जैनप, अनिल बंसल, कृष्ण अवतार के अलावा कार्यक्रम में दिव्या जैन, सिमरन मुंजाल, वंदना, आरती, अंजलि, शगुन, भावना, शुभम, सोनू, पुनीत, गौरव आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।