अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। दिल्ली में पुल प्रतिस्थापन कार्य के चलते रेलवे ने रविवार को चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इस मेगा ब्लॉक के चलते रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन पर 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां रद्द रहेंगी।
दरअसल, रेलवे की ओर से दिल्ली में घेवरा और नांगलोई के बीच पड़ने वाले दो पुलों का प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा। इसके लिए रविवार को रेलवे ने चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। प्रतिस्थापन कार्य सुबह 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 बजकर 35 मिनट तक चलेगा। इस कारण इस लाइन पर अप और डाउन दोनों तरफ का रेल यातायात बंद रहेगा। ब्लॉक के चलते बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली और रोहतक की ओर जाने वाली 13 गाड़ियां रद्द की गई हैं। बहादुरगढ़ से रोजाना दिल्ली व रोहतक की ओर लगभग 30 हजार लोग आते जाते हैं। हालांकि रविवार को अवकाश हैं, लेकिन फिर भी काफी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। उधर, स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने कहा कि विभाग ने चार घंटे का समय लिया है। उम्मीद है कि इस समयावधि से पहले ही काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही सेवाएं सुचारू हो जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए गाडिय़ों की रद्द संबंधी सूचना बोर्ड पर लगा दी गई है।
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
14086 सिरसा एक्सप्रेस
54036 दिल्ली पैसेंजर
54032 दिल्ली पैसेंजर
74014 दिल्ली पैसेंजर
14626 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
64912 ईएमयू
64911 ईएमयू
64915 पैसेंजर
54031 पैसेंजर
54035 पैसेंजर
54034 पैसेंजर
54424 पैसेंजर
64932 दिल्ली पैसेंजर