फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एमएम बारिश ने ठंड से दिलाई राहत, सड़कों पर जलभराव बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के विभिन्न भागों में रविवार सुबह छह एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने पर मौसम में बदलाव आ गया है। लोगों को ठंड और कोहरे से निजात मिली। वहीं, शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति लोगों के लिए आफत बनी रही। बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री लुढ़क गया। बारिश को रबी की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। रविवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की झड़ी से शहर के विभिन्न भागों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वहीं नीचले भागों में जलभराव होने से भी लोगों को दिक्कतें आई।
शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। शाम के समय ही आसमान में बादल छा गए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे बारिश की झड़ी शुरू हो गई। रुक रुककर रविवार सुबह सात बजे तक हल्की बारिश हुई। उसके बाद बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय सूर्य देव की लुकाछिपी बनी रही। कुछ समय के लिए हल्की धूप खिली लेकिन बादलों ने सूर्य की रोशनी को ढक लिया। बारिश के बाद जिले के मौसम में फिर से बदलाव आ गया है। बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री था।
विज्ञापन

सरसों, जौ, गेहूं, चना, मेथी के लिए बारिश फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों व किसानों के अनुसार बारिश से रबी की प्रमुख सरसों, जौ, गेहूं, चना, मेथी सहित सभी फसलों को फायदा पहुुंचने के आसार हैं। किसान राजेंद्र व शमशेर सिंह महराणा ने बताया कि बारिश नहीं सोना बरसा है। बारिश थोड़ी जरूर है लेकिन इस मौसम की बारिश से फसलों में ज्यादा फायदा पहुंचता है। बारिश से फसलों में कई प्रकार के रोगों से भी छुटकारा मिलता है। जिले में गेहूं का बिजित रकबा करीब 45 हजार एकड़ है।
बिजली आपूर्ति में आया व्यवधान
बारिश की झड़ी से शहर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति चरमरा गई। कई जगह तारों में स्पार्किंग होने से आपूर्ति ठप रही। शहर के बस स्टैंड रोड, गांधी नगर, ढाणी फाटक एरिया, प्रेम नगर, पुरानी अनाज मंडी एरिया सहित विभिन्न भागों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में जलभराव से बनी परेशानी
बारिश से जलभराव होने पर भी कुछ परेशानी हुई। शहर के बस स्टैंड के पीछे, नप कार्यालय परिसर, चरखी गेट क्षेत्र, गांधी नगर, तिकोना पार्क, गोशाला रोड सहित शहर के निचले भागों मेें जलभराव हो गया। बारिश की वजह से कई जगह दूषित पानी के नालों में कचरे की वजह से रुकावट आई। इससे पानी की निकासी नहीं हो सकी। पिछले कई दिनों से नालों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है ऐसे में पानी सड़कों पर ही फैल जाता है। वैसे ही शहर की सीवरेज व्यवस्था लचर बनी रहती है। इस समय शहर के सभी नालों की सफाई करने की जरूरत है। नाले पालिथीन व कचरे से अटे पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें