फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों में देशी खाद ही डालें किसान: कृष्ण राणा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बौंदकलां। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में शनिवार का इफ्को द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें इफ्को के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक कृष्ण कुमार राणा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि जमीन की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए किसानों को खेतों में देशी खाद का प्रयोग करना चाहिए। इससे फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि इफ्को खाद के साथ ही दवाइयां व बीमा का कार्य भी कर रही है। आज इफ्को विश्व में टॉप पर है और किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए रियायती दरों पर खाद, बीज व दवाइयां मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि भूमि में नाइट्रोजन की पूर्ति करने के लिए यूरिया डाली जाती है। फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए डीएपी डाली जाती है। डीएपी में 18 प्रतिशत नाइट्रोजन व 46 प्रतिशत फास्फोरस की मात्रा होती है। सघन खेती के चलते जमीन में पोटेशियम की कमी हो गई है। पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए खाद डाली जाती है। उन्होंने कहा कि खेत में ज्यादा पानी लगाने से या फिर सेम की भूमि में पानी सूखने पर सॉल्ट ऊपर आ जाता है जिसमें चने की खेती नहीं हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए किसानों को जिंक डालनी चाहिए। कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि भूमि वैज्ञानिकों के अनुसार जमीन में 17 पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी जरूरत फसल की पौध को पड़ती है। किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच भी समय-समय पर करवानी चाहिए जिससे जमीन में कम होने वाले पोषक तत्वों का पता चल सकें। किसानों को खाली खेत से ही मिट्टी का सैंपल लेना चाहिए। सम्मेलन में किसानों को मिट्टी के सैंपल लेने का तरीका भी बताया गया। निर्दोष पाल सिंह ने किसानों को बताया कि खेती करने के लिए जमीन, बीज, खाद व दवाइयों की आवश्यकता होती है। निजी दुकानों पर किसानों को ये दवा महंगी व बिना बिलों के मिलती हैं। वहीं, अब इफ्को द्वारा कम कीमत पर और उच्च श्रेणी की दवा सहकारी समिति में मुहैया कराई जा रही हैं। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राधेश्याम शर्मा, पैक्स प्रबंधक वेदप्रकाश, सुरेश परमार, विनोद परमार, जितेंद्र सिंह, पवन कुमार, नरेंद्र पटेल, प्रेम, लखी, धर्मबीर, बलबीर, धर्मपाल सूबेदार, बीरू, महेंद्र, मदन, राजबीर, नेत्र, धर्मपाल और सुरेंद्र शर्मा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें