फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख की लागत से खुलेगा जिले में 500 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रक्तदान करने में प्रदेश में नंबर वन चरखी दादरी जिले में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग 500 यूनिट स्टोरेज क्षमता वाला ब्लड बैंक खोलेगा। इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और स्थानीय अधिकारियों ने स्वीकृति के लिए फाइल हेड ऑफिस भेज दी है। इसे स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रक्रिया धरातल पर शुरू हो जाएगी और इसके बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को रक्त के लिए भिवानी या रोहतक जिले की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
जिले के सिविल अस्पताल में 32 लाख की लागत से 500 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक खुलेगा। विभाग ने इसकी फाइल कुछ दिन पहले मंजूरी के लिए हैड ऑफिस भेज दी है। ब्लड बैंक की फिजिब्लिटी रिपोर्ट पहले ही तैयार की जा चुकी है। जिले की प्रतिमाह ब्लड की खपत 300 यूनिट तक है। जिले में 172 गांव हैं और शहर की आबादी करीब 80 हजार है। इस आबादी के अनुरूप यहां ब्लड बैंक खोले जाने की सख्त जरूरत है ताकि आपातकाल में मरीज को पीजीआई व अन्य जिला मुख्यालय पर न भेजना पड़े। ब्लड बैंक न होने की वजह से मरीजों खासकर महिलाओं को डिलीवरी के दौरान खासी परेशानी होती हैै। आपात समय में ब्लड न मिलने पर एंबुलेस से मरीज को भिवानी या रोहतक भेज दिया जाता है ताकि उचित समय पर मरीज को ब्लड उपलब्ध हो सके। कई बार अवकाश के दिन ब्लड लेने के लिए कागजी कार्रवाई में भी समय ज्यादा लग जाता है। शहर का 100 बेड का नया अस्पताल कई माह पहले ही शुरू हो चुका है। अब यहां पूरे स्टाफ व ब्लड बैंक की ज्यादा जरूरत बनी हुई है ताकि उपचार प्रक्रिया में बाधा न आए और मरीजों को हिसार, रोहतक, गुरुग्राम जाकर अपना इलाज न करवाना पड़े। अस्पताल में सभी उत्तम स्तर की सुविधाओं की जरूरत है। फिलहाल सिविल अस्पताल में अधिकतम 15 यूनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता है और चरखी दादरी पुराने जिला मुख्यालय से ब्लड लाना पड़ता है। आपात स्थिति में तो मरीज के तीमारदार अपने स्तर पर ही ब्लड का प्रबंध करते हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के स्टाफ की भी होगी तैनाती
सिविल अस्पताल मेें ब्लड बैंक शुरू होने के साथ ही पैथॉलोजिस्ट की भी तैनाती हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का तर्क है कि ब्लड बैंक खोलने से पहले उस अस्पताल में पैथॉलॉजिस्ट का होना जरूरी है। पिछले दिनों सीएमओ की ओर से गठित टीम ने दादरी सिविल अस्पताल का दौरा कर ब्लड बैंक खोलने के लिए सभी आवश्यक जरूरतों का आकलन किया था।
विज्ञापन

फिलहाल है डीप-फ्रिज सुविधा
फिलहाल सिविल अस्पताल में डीप-फ्रिज की सुविधा है जिसमें 40 यूनिट तक ब्लड रखा जा सकता है। प्रत्येक ग्रुप की अलग-अलग यूनिट फ्रिज में रखनी पड़ती है ताकि ग्रुप के अनुरूप खून चढ़ाया जा सके। खपत के अनुसार यह ब्लड भिवानी से मंगवाया जाता है। भिवानी ब्लड बैंक की क्षमता 480 यूनिट रक्त है। चरखी दादरी में प्रति माह रक्त की खपत करीब 300 यूनिट तक है। सिविल अस्पताल की रोजाना की ओपीडी करीब 400 मरीज हैं। अब विभाग ने ब्लड बैंक के लिए 32 लाख रुपये की लागत का अनुमान जताया है। इसमें लैब के लिए आवश्यक सभी उपकरण एवं यंत्र व स्टाफ के खर्च को भी शामिल किया गया है।
: वर्सन
ब्लड बैंक खुलवाने के लिए सभी आवश्यक कागज कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 32 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
-डॉ. विरेंद्र यादव, सीएमओ चरखी दादरी

फोटो--01
सिविल अस्पताल की बिल्डिंग जहां ब्लड़ बैंक खोलने की कागजी प्रक्रिया हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें