फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव शीशवाला निवासी एक युवक का शव सोमवार दोपहर झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में हत्या का शक जाहिर किया है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह कराया जाएगा। फिलहाल परिजनों ने हत्या के आरोप तो लगाए हैं लेकिन किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किसी ग्रामीण को शीशवाला पहाड़ की झाड़ियों में दोपहर साढ़े तीन बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसने मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इस दौरान मृतक की पहचान गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक के भाई कर्मबीर ने बताया कि रिंकू सुबह घर से निकला था और वह अविवाहित था। मृतक के भाई ने बताया कि उसके गले पर निशान हैं और उन्हें शक है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में डाला है। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और चरखी दादरी के सिविल अस्पताल ले आई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के गले पर निशान मिले हैं और प्राथमिक जांच में यह हत्या लग रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक के भाई कर्मबीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का हमने केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा।
-इंस्पेक्टर जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें