फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा व निगम अधिकारियों के तबादले में दबी 33 केवी सब स्टेशन निर्माण की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हुडा सेक्टरों को आबाद करने की मंशा से बनाई गई 33 केवी सब-स्टेशन निर्माण की फाइल हुडा व निगम अधिकारियों के तबादले में दबकर रह गई है। सब-स्टेशन निर्माण के लिए जगह चयनित करने के लिए बिजली निगम को हुडा विभाग के पत्र का पिछले पांच माह से इंतजार है। इसके चलते सेक्टर गठन और 33 केवीए सब-स्टेशन निर्माण की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। पांच माह पहले निगम ने हुडा प्रशासन को जमीन की पोजीशन देने बारे पत्र लिखा था। लेकिन आज तक इस बारे कोई गाइडलाइन बिजली निगम को नहीं मिली है। यह सब-स्टेशन एक एकड़ जमीन में बनना प्रस्तावित है।
हुडा सेक्टरों में सीवरेज, वाटर वर्क्स, बिजली सब स्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम अभी शेष है। हालांकि हुडा प्रशासन अब तक 522 ड्रा भी जून 2016 में निकाल चुका है, लेकिन सेक्टरों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम कच्छुआ गति से चल रहा है। सेक्टरों के लिए अलग से जलघर व सीवरेज सिस्टम बनना है। चरखी दादरी में पांच सेक्टरों के गठन एवं निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब 10 साल से चल रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है। गत कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शहर में हुडा सेक्टरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी हिस्से में हुडा की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया गया था। ताकि क्षेत्र वासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके। चरखी दादरी में सेक्टरों की सुविधा को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। हुडा सेक्टरों के निर्माण को लेकर लंबे समय तक जमीन अधिग्रहण को लेकर लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा था। लोगों द्वारा कई दिनों तक धरना भी दिया गया। यहां समीप ही स्थित रामबाग की जमीन के अधिग्रहण करने को लेकर भी काफी दिनों तक गतिरोध बना रहा। बाद में सीएम द्वारा इस रामबाग की जमीन का अधिग्रहण न करने की घोषणा किए जाने पर ही मामला शांत हुआ था।

शहर में पांच सेक्टर बनने हैं
शहर में हुडा प्रशासन की ओर से पांच सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसमें सेक्टर आठ- नौ, नौ-ए, 10 व 10-ए के अलावा सेक्टर 11 शामिल हैं। जून 2016 में हुडा की ओर से शहर के सेक्टर आठ व नौ के 522 प्लॉटों के ड्रा भी निकाले जा चुके हैं। ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई थी।

वर्जन::
मैंने अभी कार्यभार संभाला है, अभी यह फाइल स्टडी नहीं की है। सब-स्टेशन निर्माण के लिए बिजली निगम हुडा प्रशासन की मदद को तैयार है। फाइल की स्टडी के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन

- कुलदीप, एसडीओ, बिजली निगम।

वर्जन
मेरी जानकारी में अभी यह बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। अगर हुडा प्रशासन की ऐसी कोई योजना है तो उसे जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। निगम अगर डिमांड करता है तो हम जमीन मुहैया करवा देंगे।
- दलबीर सिंह, एक्सईएन, हुडा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें