फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़डा को मिली 5 स्टार रैंकिंग, विकास के लिए 15 लाख मिलेंगे अतिरिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बाढड़ा के लोगों की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश के नवनिर्मित जिले चरखी दादरी का गांव बाढड़ा अब फाइव स्टार हो गया है। शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने बाढड़ा की पंचायत को सम्मानित किया। जिला का बाढड़ा गांव दक्षिण हरियाणा के लिए नजीर साबित हुआ है। गांव के पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों की मेहनत के चलते बाढड़ा गांव को फाइव स्टार गांव का दर्जा मिल गया है।
शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों को स्टार रेटिंग प्रदान की गई और संबंधित गांव के पंचायत प्रतिनिधियों को राजभवन में समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया और पांच लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की। बाढड़ा के सरपंच राकेश कुमार ने यह सम्मान प्राप्त किया। बाढड़ा की इस उपलब्धि पर विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढड़ा का सम्मान पूरे चरखी दादरी जिला के लोगों के लिए गर्व की बात है। आज हमारे क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा यह अनूठी पहल की गई है, जिसके तहत अब प्रदेश के गांवों को भी स्टार मिलने लगे हैं। पूरे देश में यह अपनी तरह की अलग व्यवस्था केवल हरियाणा में ही है। उन्होंने कहा कि अब स्टार हासिल करना गांव के लिए गौरव की बात हो गई है और इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव के लोग भी मेहनत करने लगे हैं।
विधायक ने कहा कि स्टार रेटिंग के लिए कोई भी गांव आवेदन कर सकता है। स्टार रेटिंग देने के लिए गांव में लड़कों के मुकाबले बेटियों की संख्या, स्वच्छता की स्थिति, साक्षरता दर, एक भी बच्चा स्कूल से ड्राप आउट न हो और गांव में अपराध न होने जैसे कई मापदंडों पर समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि बेटियों की संख्या अधिक होने पर प्रति स्टार 50 हजार रुपये की इनाम की राशि बढ़ा दी जाती है। इसी प्रकार अन्य मापदंडों के लिए इनाम राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढड़ा को 5 स्टार मिले हैं और स्टार रेटिंग योजना के अनुसार बाढड़ा में 15 लाख रुपये तक के अतिरिक्त विकास कार्य करवाएं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि फाइव स्टार होने के बाद अब बाढड़ा नाम के साथ 5 स्टार का चिह्न लगाया जा सकेगा। राजभवन में सम्मानित हुए बाढड़ा के सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश में गांवों को स्टार देने की सराहनीय पहल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें