फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली किल्लत: निगम कर्मियों को बाहर निकालकर ग्रामीणों ने सब स्टेशन का गेट किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को बाहर निकालकर ग्रामीणों ने सब स्टेशन का गेट किया बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। बिजली कौटती से परेशान पिचौपा कलां के ग्रामीणों का गुस्सा वीरवार सुबह फूट पड़ा। ग्रामीणों ने 33 केवी सब स्टेशन पहुंचकर यहां तैनात कर्मियों को बाहर निकाल दिया और सब स्टेशन के सामने बैठकर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बस स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त कर शांत कराया। इससे पहले करीब एक घंटे तक बिजली सब स्टेशन पर हंगामे की स्थिति रही।
सुबह करीब नौ बजे पिचौपा कलां के ग्रामीण बिजली सब स्टेशन पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां तैनात विकास, बलवान व नरेश एएलएम को बाहर निकाल दिया और सब स्टेशन का गेट बंद कर दिया। ग्रामीण जसवंत, नौरंगलाल, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास, कृष्ण,फूल सिंह, दीपक, शंकर, रामधन, विकास, जयवीर, राधा, लीलाराम, रामकिशन, सतपाल व पप्पू आदि ने बताया कि उनके गांव में दिन के समय महज दो घंटे ही बिजली आती है। इस समयावधि में भी बिजली कट लगाए जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाममात्र बिजली आने और उसमें भी बार-बार कट लगने से पेयजल सप्लाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में लगे बिजली ट्रांसफार्मर भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं व बिजली तारें लटकने से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के सब स्टेशन पर बवाल काटने की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के सामने भी अपनी समस्या रखी और समाधान की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने सिटी फीडर से बिजली सप्लाई जोड़न की मांग भी की। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे कई दफा बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो पाया है। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद झोझू कलां बिजली सब स्टेशन से जेई महावीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके अनुरूप समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब सवा दस बजे ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय एक घंटा मिलेगी अतिरिक्त बिजली
ग्रामीणों ने निगम अधिकारी के सामने गांव में बिजली का शेड्यूल बदलने की भी मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में दिन के समय दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति होती है जोकि नाकाफी है। इस दौरान ग्रामीणों ने शेड्यूल में बदलाव करते हुए दिन के समय तीन घंटे बिजली छोड़ने की मांग रखी। जेई महावीर ने इस पर उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें