फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पंचायत के विरोध में सरपंचों ने जड़ा बीडीपीओ कार्यालयों पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
सरकार की ई-प्रणाली का लगातार विरोध कर रहे सरपंचों ने शुक्रवार को झज्जर, साल्हावास, मातनहेल व बेरी बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
सरपंचों ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज एक्ट को खत्म करने पर तुली है। सरपंचों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है। सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। बेरी ब्लॉक के प्रधान महाबीर सिंह दुबलधन बिध्याण सरपंच ने बताया कि है कि सरकार पंचायतों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही। उन्होंने कहा यह भी कहा कि पंचायतों के गठन को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन इस दौरान सरकार द्वारा ग्रांट देना तो दूर की बात पंचायतों का अधिकार छीनकर उन पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को मांगों को लेकर बैठक भी की।
विज्ञापन


इन मांगों को पूरा करने पर अड़े हैं सरपंच
हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 को पूर्णतया लागू किया जाए। ग्राम सचिव की योग्यता स्नातक की जाए और पटवारी के समान ग्रेड-पे, 2400 के हिसाब से निर्धारित किया जाए। सांसदों, विधायकों की तर्ज पर सरपंचों और पंचों का मानदेय बढ़ाया जाए। ग्राम सचिवों के 20 रुपये मासिक भत्ते को बढ़ाकर पांच हजार किया जाए। गांवों में जल्द से जल्द राशन कार्ड बनवाएं जाएं और सर्वे कराकर बीपीएल कार्ड बनाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार किया जाए, शहरों की तर्ज पर गांवों में भी इस योजना का लाभ दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को छत मिल सके। प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवालय बनाए जाएं, जिसमें पर्याप्त संसाधन एवं खंड एवं जिला मुख्यालय स्तर की विभिन्न सुविधाएं दी जाए। ताकि ग्रामीणों को फायदा मिल सके।

वर्जन
बीडीपीओ कार्यालय के मेन गेट पर ताला लगाने की सूचना मिली थी। बेरी ब्लॉक के सरपंचों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए विरोध कर रहे थे। कार्यालय के कार्य में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आई और शांति से मेन गेट पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

- बिजेंद्र, बीडीपीओ, बेरी।

वर्जन
शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के मेन गेट पर बेरी ब्लॉक के सरपंचों द्वारा अपनी मांगें मनवाने को लेकर धरने दे कार्यालय पर ताला लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर बेरी थाने की टीम पहुंची और शांति से धरना दे रहे सरपंचों को बताया कि सरकारी कार्यालय पर ताला लगाने से मुकदमा दर्ज हो सकता है तो सरपंचों ने कार्यालय का ताला खोल दिया।
- तेलूराम, बेरी थाना, प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें