एग्रो सम्मिट में 15 बसें भेजी, बूथों पर इंतजार करते रहे यात्री
चरखी दादरी।
रोहतक एग्रो सम्मिट के लिए डिपो से 15 बसें भेजे जाने पर जिले में कुछ रूटों पर सब सेवा प्रभावित रही। कई रूटों पर बसें मिस भी की गई और इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि डिपो अधिकारियों का कहना है कि बस सेवा पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा।
तीन दिवसीय एग्रो सम्मिट के पहले दिन चरखी दादरी डिपो से 15 बसें भेजी गई हैं। 15 बसें जाने से कई रूटों पर बसें मिसिंग की गई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जिस रूट पर एक बस दिन में चार से पांच चक्कर लगाती थी वहां तीन से चार चक्कर ही पूरे हो पाए जिससे बीच-बीच में रूटों पर बसें मिस की गई। लंबे रूट की बस सेवा पर भी थोड़ा असर पड़ा है। डिपो में चालक-परिचालकों के पद खाली होने की वजह से पहले से ही 15 बसें खड़ी हैं। इससे जिले में रोडवेज बस सेवा पूरी तरह से पटरी पर नहीं है। अब तीन दिन रोहतक के लिए बसों की व्यवस्था कर दिए जाने पर यात्रियों को परेशानी जरूर झेलनी पड़ेगी। यात्रियों को अब बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रोहतक एग्रो में बसें भेजने के बाद परिवहन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सभी रूटों पर बसें नियमित रूप से चलाई जा रही हैं। लंबे रूट की बस सेवा थोड़ी प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों के समक्ष किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं आने दी जाएगी। डिपो में 145 बसें रूटीन में चलती हैं।
राज सिंह कार्यवाहक टीएम