फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू : अन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
समाजसेवी अन्ना हजारे ने देश की आम जनता के समक्ष व्याप्त तमाम समस्याओं का दोष राजनीतिक दलों को दिया और कहा कि इन समस्याओं का समाधान जनता एकजुट होकर खुद ही कर सकती है।
मंगलवार को किसान जागरूकता कार्यक्रम में बहादुरगढ़ आए अन्ना हजारे ने कहा कि नोटबंदी पर जीएसटी से देश की आम जनता को किसी भी तरह का लाभ नहीं होगा। दोनों व्यवस्थाएं पूंजीपतियों की योजना के मुताबिक लागू की गई हैं।
विज्ञापन

जीएसटी से अमीर लोग सीधा लाभ उठाएंगे और आम आदमी उसी तरह से करों के भारी बोझ तले दबा रहेगा। पेट्रोल व डीजल को जीएसटी में शामिल न करके आम आदमी की स्थिति पहले की तरह खराब ही रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस दोनों में से किसी भी दल की जनता की भलाई में रुचि नहीं है। दोनों ही दल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।
अब आंदोलन की जरूरत
अन्ना ने कहा कि उन्होंने जनता के सहयोग से लोकपाल की व्यवस्था लागू कराई थी। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इसे कमजोर कर दिया है। अधिकारियों की संपत्ति को सार्वजनिक करने का प्रावधान हटाने से इस कानून की प्रासंगिकता ही खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि तीन साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने काम करने का मौका दिया, लेकिन मोदी अपने वादों पर खरे नहीं उतरे। इसलिए अब आंदोलन करना जरूरी हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी अन्ना ने तंज कसे और कहा कि राजनीति में आने से पहले वह सुखी थे। अब सत्ता उनके लिए दुख का कारण बन रही है।

अन्ना की आवाज पर जनता ने लहराए तिरंगे
शहर में मंगलवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आए विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे लोगों में देश भक्ति का जोश भर गए। सभा में जनता ने खूब तिरंगे लहराए। मंच से अन्ना हजारे ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए तो पंडाल में मौजूद लोगों ने तिरंगे लहराने शुरू कर दिए। इससे अन्ना हजारे भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन


सेल्फी लेने की लगी होड़
समाजसेवी अन्ना हजारे को बहादुरगढ़ जनसभा में सुबह 11 बजे पहुंचना था, मगर मंगलवार को अचानक सुबह के समय कोहरा होने के कारण वे लगभग दोपहर एक बजे पहुंचे। लोग उनको सुनने के लिए सुबह 9 बजे ही जनसभा स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। अन्ना ने लोगों को करीब 45 मिनट तक संबोधित किया। जनता ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। अनेक व्यक्ति अन्ना को बहुत निकट से देखने की कोशिश में रहे। हरियाणा राज्य परिवहन के कई कर्मचारियों ने सभा में आकर अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के प्रति समर्थन व्यक्त किया। हालांकि अन्ना ज्यादा समय नहीं रुके और सभा में अपना वक्तव्य पूरा करते ही निकल गए। लोगों में अन्ना हजारे के साथ सेल्फी लेने और उनके चरणों में बैठकर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। अन्ना हजारे ने भाषण के बीच-बीच में कई बार राजनेताओं पर चुटकियां भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें