फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिष्टमंडल जिला राजस्व अधिकारी से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर शिष्टमंडल जिला राजस्व अधिकारी से मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं जनजाति कल्याण संघ के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा से मिला। इस दौरान इन लोगों ने उनके समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व डीएनटी बोर्ड निदेशक अधिवक्ता जयमल सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मबीर बंजारा, अखिल भारतीय नायक सभा जिला प्रधान मास्टर उदयभान छिल्लर, युवा प्रदेश महासचिव बिशन सिंह आर्य ने किया। बिशन सिंह आर्य ने जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा को बताया कि देश की आजादी में जनजाति के तहत सैकड़ों जातियों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया, लेकिन इन जातियों को समाज की मुख्य धारा से हटा दिया गया। अखिल भारतीय नायक सभा जिला प्रधान मास्टर उदयभान छिल्लर, युवा प्रदेश महासचिव बिशन सिंह आर्य ने कहा कि आज भी सांसी, बंजारा, बाजीगर, बावरिया जैसी जातियों के लिए गिरोह शब्द का प्रयोग हो रहा है। अपराधी किसी भी जाति से संबंधित हो सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश मिस्त्री, मांगेराम रामनगर, दयानंद झोझू, धर्मपाल असावरी, धीरेंद्र, अनिल , धीरज , शालू, सुरेंद्र, राजेंद्र, चतरभान, तराजू, सतीश, अजय राठौर, प्रदीप गिल, शेर सिंह, बलबीर नंबरदार, बीर संजू, हरी प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें