फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इ-नसो ने पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसो ने पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कालेज रोड स्थित इनसो कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट, छात्र नेता रमन दूधवा की
संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। आयोजन के दौरान गांव घसौला निवासी युवा खिलाड़ी लक्ष्य चाहर को जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने पर इनसो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया गया। विजेता खिलाड़ी को जननायक स्वर्गीय देवीलाल का स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान रविंद्र फौगाट ने कहा कि जिस तरह से हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा आज खेलों में आगे आकर अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं वह सराहनीय है। सरकार को भी चाहिए कि पक्षपात पूर्ण रवैया छोड़कर दादरी के खिलाड़ियों को खेल स्टेडियम जल्द से जल्द प्रदान करें। इस दौरान आयोजन में रोहित फौगाट समसपुर, दीपक श्योराण, पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, निक्कू खेड़ी सनवाल, अजय सांवड़िया और सम्राट घसौला के अलावा रमन बलौदा, सचिन फौगाट, अनुज सांगवान, राकेश, जतिन खेड़ी सनवाल, एससी सैल प्रदेश सचिव अंकुश वाल्मीकि, अजय मेहरा, अनिल, अंकित, सीटू, अजय दूधवा, मंजीत, सिद्धार्थ डूडी, संजीत फौगाट, नवीन, अजय घसौला, कृष्ण, महीपाल प्रधान घसौला, बलवान व रामचंद्र घसौला, हिमांशु, राकेश भानजा, दीपक वर्मा, सुजल वत्स, सुदीप राणा, अमन सैन, अक्षय चाहार, अंकित खत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें