फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा ने व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का किया अभिनंदन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग के अग्रसेन धर्मशाला चरखी दादरी पहुंचने पर अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार दादरी आने पर अग्रवाल सभा के प्रधान बलराम गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि गोपालशरण के अथक प्रयास से अग्रोहा में 10 एकड़ जमीन पर विशाल अग्रोहा शक्तिपीठ का विकास कार्य चल रहा है। यहां अग्र विभूति स्मारक व कलयुग के अवतारी भगवान अग्रसेन के मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रोहा शक्तिपीठ अग्रोहा में 17 से 20 सितंबर तक अग्र भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा अशांत दुनिया को शांति प्रदान करने एवं मानव मात्र को मोक्ष दायिनी दुर्लभ कथा है जो कि महाभारत काल में लिखी गई थी। उन्होंने कथा श्रवन व अग्रोहा शक्तिपीठ दर्शन हेतु समाज को अग्रोहाधाम आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर सभा के मुख्य मार्गदर्शक एडवोकेट ईश्वरचंद्र गुप्ता, उप-प्रधान पवन मानकावासिया, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रेस प्रवक्ता विनोद गर्ग, सचिव पवन बंसल, संगठन मंत्री जगदीश ऐरन, मुकेश बिंदल, बजरंग सिंगला, अनिल सिंगला, सुबोध गर्ग, जितेंद्र मकड़ानिया, जनसेवा समिति के प्रधान रामनिवास झिंझरिया, लख्मीचंद बधवानियां, विशंभर देवसरिया, रामकुमार गर्ग, मोतीलाल, विजय लालाबसिया, पारस डालमिया, गोविंद बंसल, रविंद्र गुप्ता, रविंद्र सिलगर, रेखराज देवसरिया, विनोद कानेजर, विजय अग्रवाल, राधेश्याम हड़ोदिया, सतीश बंसल, राजकुमार गोयल, शिवनारायण कंसल, श्रवण गुप्ता, सतीश जैन, सुरेश ऐरन, आलोक मित्तल, मुकेश गोयल, राधेश्याम बालाजी, पवन गुप्ता, नरेश गर्ग, मुकेश बंसल, कपिल गर्ग, नवल बधवानिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें