फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर आर्यन कोचिंग सेंटर द्वारा गांव भैरवी में संचालित स्पोर्टस एंड डिफेंस एकेडमी परिसर में अनेक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता मुख्य संचालक रविंद्र बादल ने की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है और इस खेल में मेजर ध्यानचंद को महारत हासिल थी। आज भी विश्व के अनेक देशों में उन्हें सम्मान प्राप्त है। उन्होंने छह बार लगातार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस दौरान दौड़ सहित, लांग जंप, हाई जंप, बाधा दौड़ आदि अनेक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर कोच कपूर सिंह, सहायक कोच संजय, श्रीभगवान, रविंद्र चरखी, प्रवेश, विकास शीशवाला, नरेंद्र, अजय सासरौली, हेमलता, अनिता, सीमा, संदीप, पवन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें