फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और भरे जाएंगे पीएमएवाई फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
वार्ड-30 के सैनिक नगर के बारात घर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वीरवार से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह 8 जुलाई तक जारी रहेगी। वीरवार को आवेदन करने के लिए पहले ही दिन लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

6 से 8 जुलाई तक वार्ड में भरे जाने वाले आवेदनों को लेकर नगर परिषद की तरफ से रवि मान यहां पहुंचे हुए हैं। फार्म के साथ-साथ क्या कुछ संलग्न करके लाना है इसके बारे में भी पार्षद नीना सतपाल राठी व नगर परिषद कर्मी लोगों को बता रहे हैं ताकि समय पर लोग अपना आवेदन जमा कर सके। पार्षद ने बताया कि जिनके पास जिनके पास 30 गज का मकान है उनको सरकार से ढाई लाख मिलेगा जो वापसी नहीं देने है और जिनके पास 100 गज से कम का मकान है उनको लोन की सुविधा तीन लाख से बारह लाख तक का लोन मिलेगा जो 25 साल तक भरना है। यही नहीं जो लोग किराए पर रहते है उनको 35 गज के फ्लैट बने हुए हैं वे 2022 प्लान के तहत मिलेंगे। हालांकि उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पात्र लोगों का चयन करके इस योजना का लाभ पहुंचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन लोगों ने 50-50 हजार के लोन के लिए आवेदन किया था और उनमें से काफी लोग इसका लाभ उठाने से वंचित रह गए थे उनकी तरफ भी सरकार को ध्यान देते हुए उसका लाभ देना चाहिए ताकि अपने मकान व भविष्य को लेकर वे सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने वार्ड के लोगों से भी आह्वान किया कि वे इस योजना के तहत फार्म भरकर इसका लाभ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें