अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। कालेज रोड पर बीएससी की छात्रा से बाइक सवार युवक मोबाइल छीन ले गए। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में छात्रा संतोष ने बताया कि वह जनता कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह कालेज रोड पर आयुर्वेदिक कालेज के समीप से गुजर रही थी। इसी बीच स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इन युवकों ने बाइक को उसके पास रोका और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाद मेें छात्रा ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर इन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। आरोपियों का अभी सुराग नहीं लग सका है।