फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी टीम ने मिठाई की दो दुकानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नव गठित जिला फूड सेफ्टी टीम ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए शहर में छापामारी शुरू कर दी है। फिल्ड में उतरी टीम ने पहले दिन रेलवे रोड स्थित दो मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। यह अभियान सीएमओ वीरेंद्र यादव के निर्देशानुसार चलाया गया जो कि अब दीपावली तक लगातार जारी रहेगा। वहीं, छापामारी की सूचना से मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो शहर के अलावा अब बाढड़ा, बौंदकलां और झोझूकलां क्षेत्र में भी सैंपल लेने के लिए एक-दो दिन में ही टीमें भेजी जाएंगी। इन टीमों में सीएमओ ने एमओ को भी शामिल कर दिया है। आगामी तीन-चार दिन बाद सैंपल रिपोर्ट आ जाएगी और अगर यह नेगेटिव पाई गई तो टीम संबंधित पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ वीरेंद्र यादव के निर्देशों पर फूड सेफ्टी टीम छापेमारी के लिए फिल्ड में उतरी। टीम ने रेलवे रोड स्थित दो मिष्ठान भंडार संचालकों के यहां से तैयार अलग-अलग मिठाईयां के सैंपल लिए। टीम में शामिल डॉ. संजय ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं और इनकी जो रिपोर्ट आएगी उसी अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले की फूड सेफ्टी टीम गठित की गई है। इस टीम की मॉनीटरिंग सीएमओ स्वयं करेंगें। इससे पहले चरखी दादरी में छापेमारी के लिए भिवानी फूड सेफ्टी टीम हही आती थी और नियमित रूप से छापेमारी भी नहीं होती थी। इसका फायदा फेस्टिवल सीजन में मिष्ठान भंडार संचालक उठाते थे। वहीं, जिले में मोरवाला गांव में तो त्योहारी सीजन पर भारी तादाद में मिठाईयां और खोवा तैयार किया जाता है। ऐसे फैक्ट्रियों और गोदामों पर भी फूड सेफ्टी टीम की नजर है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि चरखी दादरी एफएसओ सुरेंद्र पूनिया हैं जबकि जिला स्तर की छापेमारी के लिए डॉ. चंद्रभान को नियुक्त किया गया है। वहीं, दादरी शहर से सैंपल लेने की पावर डॉ. चंद्रभान को दी गई है।
विज्ञापन

बाक् स: पीएचसी के एमओ भी ले सकेंगें अब सैंपल
भिवानी की बजाय अब जिला सेफ्टी टीम गठन के अलावा अलग से कार्यालय भी स्थापित हो चुका है। वहीं, फेस्टिवल सीजन पर छापेमारी शहर तक सीमित न रहे इसकी प्लानिंग भी अधिकारियों ने कर ली है। सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले के सभी पीएचसी पर तैनात एमओ (मेडिकल ऑफिसर) को भी उनके अधिकार क्षेत्र में सैंपल लेने की पावर दी गई है। इस संबंध में वो ऑर्डर भी जारी कर चुके हैं।

फूड सेफ्टी टीम ने रेलवे रोड स्थित दो मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जिस दुकान की खाद्य सामग्री का सैंपल फेल पाया गया उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र यादव, सीएमओ चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें