फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दूसरा ब्लड बैंक शुरू, पहले दिन 56 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर में शनिवार से दूसरा ब्लड बैंक आरंभ हो गया। आरजे अस्पताल में इस ब्लड बैंक की स्थापना के अवसर पर आयोजित शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक का लोकार्पण अस्पताल की प्रबंध समिति के चेयरमैन और कांग्रेस नेता राजेश जून ने किया।
विज्ञापन

राजेश जून ने अस्पताल में बनाए गए ब्लड बैंक का रिब्बन काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने डायलिसिस सेंटर की शुरुआत भी की। जून ने कहा कि इस ब्लड बैंक से जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ब्लड यूनिट उपलब्ध करवाई जाएगी। डायलिसिस के रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लड की कमी से कई बार रोगी की मौत हो जाती है। जब तक रक्त की व्यवस्था होती है तब तक रक्त के अभाव में रोगी की जान तक चली जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अस्पताल द्वारा लोगों का जीवन बचाने के लिए अस्पताल परिसर में ही ब्लड बैंक व डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया है। अस्पताल में स्थापित किया गया ब्लड बैंक सेना से रिटायर डॉ. धर्मबीर भारद्वाज व डॉ. अनूप सिंह द्वारा संचालित किया जाएगा। डॉ. भारद्वाज व डॉ. अनूप ने बताया कि रोगियों को सरकारी दरों पर रक्त उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस ब्लड बैंक के माध्यम से डेंगू के रोगियों को भी सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी। ब्लड बैंक के शुभारंभ अवसर पर बहादुरगढ़ की प्रीति जून ने पहले रक्तदाता के तौर पर रक्तदान किया। उनके समेत 56 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. नवतेश, डॉ. विजय राठी और पैथोलॉजिस्ट डॉ. जयकांत झा सहित शहर के अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें