फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से खुले में पड़ा गेहूं भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मंडी में गेहूं भीगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
बौंद कलां व आसपास के क्षेत्रों में रविवार सांय हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान मंडी में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। रविवार सांय करीब चार बजे मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई। बारिश से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। इस दौरान गांव सांवड़, सांजरवास, कोहलावास, लांबा में ओले गिरे जिससे तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

आढ़ती नरेंद्र शर्मा व धर्मचंद शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही बारदाना नहीं होने के कारण आढ़तियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश से गेहूं खराब हो रहा है लेकिन सरकार गेहूं के उठान को लेकर गंभीर नहीं है। उ ठान होने की वजह से गेहूं की खरीद का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। खरीदे गए गेहूं का नियमित रूप से उठान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें