फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, पार्षद ने लोगों के साथ नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, पार्षद के साथ लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जन स्वास्थ्य विभाग के बेहतर पेयजल सप्लाई करने के दावें वार्ड 10 में खोखले नजर आ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से अनियमित पेयजल सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार सुबह फूट पाड़ा। वार्डवासियों ने पार्षद मनोज वर्मा की अगुवाई में नारेबाजी कर रोष जताया और विभाग से नियमित पेयजल आपूर्ति की गुहार लगाई। वार्डवासियों ने कंडम पेयजल लाइनों को भी दुरुस्त करने की मांग की है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर लोगों ने जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी है। वार्डवासियों ने बताया कि पेयजल संकट का समाधान न होने से वे पानी के टैंकर डलवाकर काम चलाने को मजबूर हैं।
शहर के वार्ड 10 में पाहवा चौक, रंगीला मंदिर व गुसाई मोहल्ले में पिछले दो सप्ताह से पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं हो रही। इससे लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को लेकर शनिवार सुबह पाहवा चौक की महिलाओं ने प्रदर्शन किया और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कृष्णा, सुनिता, बिमला, रामदेवी, सुनिता देवी, मनोज व रमेशचंद्र आदि ने बताया कि वार्ड के पाहवा चौक में पिछले दो सप्ताह से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे यहा के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूरदराज के क्षेत्र से पानी लाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का सारा दिन पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। इसके अलावा उन्हें 400 रुपये में पानी का टैंकर मंगवाकर घर का काम चलाना पड़ रहा है जिससे घर का बजट भी बिगड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि समस्यस बारे कई बार जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पानी की समस्या के कारण लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गहरा रोष बना हुआ है। महिलाओं ने तो समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। लोगों ने विभाग से पेयजल समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स: शिकायतें देकर थक चुके, नहीं हुआ समाधान
1..पाहवा चौक व गुसाई मौहल्ले में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग को पार्षद की मार्फत कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग को लोगों की समस्या पर ध्यान देकर समाधान करना चाहिए।
कृष्णा देवी, वार्ड 10
2..पानी की समस्या से चलते भीषण गर्मी में लोग परेशानियां झेल रहे हैं। पीने का पानी भी दूर-दराज के क्षेत्र से लाना पड़ता है। इसके अलावा घर में पानी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए 400 रुपये का टैंकर डलवाकर काम चला रहे हैं।
सुनिता, वार्ड 10
3..विभाग को पूरे शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति करनी चाहिए। वार्ड में पिछले दो सप्ताह से लोग पेयजल संकट के चलते परेशान हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों को समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों में रोष है।
सुनिता देवी, वार्ड 10
4..वार्ड 10 के कई भागों में पानी नहीं पहुंच रहा। कहीं लो प्रेशर की समस्या है तो कहीं पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। लोग दूर-दराज के क्षेत्र से या फिर टैंकर डलवाकर काम चला रहे हैं। इससे उनके समय की बर्बादी हो रही है तो वहीं आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
बिमला, वार्ड 10
वर्जन::
हमारा प्रयास है कि पूरे शहर को पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई मिले। अगर वार्ड 10 के कुछ हिस्सों में पेयजल समस्या है तो तुरंत मौका देखने कर्मचारियों को भेजा जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ मंदीप, जन स्वास्थ्य विभाग
वर्जन::
नियमित पेयजल आपूर्ति पूरे वार्ड में नहीं हो रही है और इससे लोग परेशान हैं। कई दफा विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। शिकायत करने पर मुश्किल से पांच या दस मिनट ही पानी छोड़ा जाता है।
मनोज वर्मा, पार्षद वार्ड 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें