फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल में नहीं होगा रावण दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम (हाई स्कूल) में इस बार रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले दहन नहीं होंगे। जी हां, शहर में दशहरे का सबसे बड़ा आयोजन करने वाली संस्था मयंक क्लब ने इस बार दशहरा कार्यक्रम आयोजन करने से इंकार कर दिया है। इसकी वजह पिछली बार हुआ हादसा बताया जा रहा है।
दरअसल, मयंक क्लब की ओर से इस स्टेडियम में पिछले 26 वर्षों से यह कार्यक्रम किया जाता रहा। क्लब की ओर से शुुरुआती समय में तो यहीं पर ही कारीगरों द्वारा पुतले तैयार किए जाते थे। मगर इसके बाद दिल्ली से रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले मंगवाए जाने लगे। स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था। हजारों लोग पुतला दहन के मौके पर स्टेडियम में पहुंचते थे। कई बार केंद्रीय मंत्री तक कार्यक्रम में आए। सरकार द्वारा स्टेडियम में किसी तरह के आयोजनों पर रोक लगाने के चलते पिछले एक-दो साल से इस आयोजन में अड़चनें आती रहीं। मगर स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते इस धार्मिक कार्यक्रम को अनुमति मिल जाती थी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। संरक्षक विजय जैन ने बताया कि प्रशासन ने सहयोग तो किया, मगर कुछ वर्षों से उनसे लिखित में लिया जा रहा था कि कोई हादसा हुआ तो उसके जिम्मेवार आयोजक होंगे। अब हजारों की भीड़ में आयोजक कार्यक्रम पर ध्यान दें या लोगों पर। पिछली बार भीड़ में एक गोवंश के घुस जाने से हादसा हो गया था। जिससे कुछ लोग घायल हो गए थे। कोई अप्रिय घटना न हो, इसी डर की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यदि प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करे तो कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन


मेला ग्राउंड में होगा दहन
अब मेला ग्राउंड परिसर में ही बड़ा कार्यक्रम होगा। परोपकारी सभा महावीर मंदिर की ओर गत वर्षों की तरह मेला ग्राउंड परिसर में ही रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता के मुताबिक सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां बांटी जा चुकी हैं, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार की दोपहर महावीर मंदिर से शोभा यात्रा शुरू होगी। मेन बाजार और किला मोहल्ला से होते हुए यह शोभा यात्रा दहन स्थल मेला ग्राउंड पहुंचेगी। यात्रा में मुकुटधारी हनुमान, राम-रावण सेना व कई आकर्षक झांकियां होंगी। राम-रावण सेना के युद्धोंपरांत पुतले का दहन कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। गौरतलब है कि इन दो मुख्य आयोजनों के अलावा लाइनपार क्षेत्र, मोहन नगर, किला मोहल्ला सहित अन्य हिस्सों में भी दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें