श्रीश्याम बाबा मंदिर में जागरण व भंडारा आज
बाढड़ा।
गांव हंसावास कलां स्थित प्राचीन श्रीश्याम बाबा मंदिर में 30 अगस्त को रात्रि जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सरपंच दिनेश, महाबीर सिंह, महाराज कुलबीर, व बंसीलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि श्रीश्याम बाबा मंदिर में नवमी को गौरी पूजा के उपलक्ष्य में जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण में लोकगायिका मौसम कारी, बिजेंद्र बादली, जयसिंह रोहिला, संजू कुमार सोनी, जयसिंह फतेहाबाद व सोमवीर डांडमा अपनी प्रस्तुति देंगे।