राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव आज
बाढड़ा।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाढड़ा की कार्यकारिणी का चुनाव 30 अगस्त को सांय 3 बजे कैनाल विश्रामगृह बाढड़ा में आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजबीर रांगी ने दी। उन्होंनं बताया कि बाढड़ा इकाई का चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रदेश महासचिव सुधीर दांगी, जिला सचिव जगबीर, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि सांगवान आदि उपस्थित रहेंगे।