फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्लड़ के पक्ष में आई तीन जिलों की खाप, आयुक्त से की मामला रद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर चौक पर रोड जाम व जीको कंपनी में की गई तालाबंदी को लेकर बुल्लड़ पहलवान पर दर्ज किए गए मामलों को लेकर तीन जिलों की खाप पंचायतें उसके पक्ष में आ गई हैं। रोहतक के जाट भवन में तीनों जिलों की खापों के प्रधानों ने बैठक कर बुल्लड़ के खिलाफ दर्ज मामलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। रोहतक, झज्जर व सोनीपत जिले के खाप प्रधानों ने बैठक के बाद आयुक्त चंद्रप्रकाश से मिलकर बुल्लड़ के खिलाफ दर्ज मामले को रद करने की भी मांग की है। आयुक्त ने खाप प्रधान को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतक के जाट भवन में सोनीपत, झज्जर व रोहतक के खाप प्रधानों की बैठक हुई और बैठक में पुलिस की कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा की गई। खाप प्रधानों ने कहा कि बहादुरगढ़ पुलिस ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। खाप प्रधानों ने इस मामले में आयुक्त चंद्रप्रकाश को लिखित में शिकायत देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। खाप प्रधानों ने कहा कि पुलिस की इस ज्यादती के खिलाफ यदि जरूरत पड़ी तो सर्वखाप व सर्वजातिय महापंचायत बुलाई जाएगी। वे इस मामले में हुई राजनीति का पर्दाफाश करके रहेंगे। इसी मामले में 26 अगस्त को मांडोठी में दलाल खाप की भी एक पंचायत होगी। इस मौके पर दलाल खाप 84 से प्रधान भूप सिंह दलाल, हुड्डा खाप प्रधान रामकरण, अहलावत खाप से जयसिंह अहलावत, कादियान खाप से केदार सिंह, राठी रूहिल से तस्वीर राठी, रामफल मलिक, सज्जन दलाल, जयकरण, रामफल गुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें