फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग ता फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) पार्ट-ए में स्थित एक गत्ता फैक्टरी में बीती रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल कर्मियों को बेहद मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 16 घंटों में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तमाम माल जलकर राख हो चुका था। फैक्टरी मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट ए के प्लाट नंबर-457 में जीएंडजी पैकेजिंग नाम से गत्ता फैक्टरी है। सोमवार की रात फैक्टरी में अचानक आग लग गई। गत्ता एवं ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से भड़कने लगी। फैक्टरी में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड व कुछ कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन आग फैलती चली गई। रात होने के बावजूद फैक्टरी के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद एमआईई फायर स्टेशन से गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर आग अधिक भीषण होने के कारण और गाड़ियों की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद बहादुरगढ़, रोहतक और झज्जर की कुल 7 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बेहद मशक्कत करनी पड़ी। बहादुरगढ़ की पांच व एक-एक झज्जर, रोहतक की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। पूरी रात बीतने के बाद अगली सुबह हो गई, मगर आग नहीं बुझी। उधर, दमकल कर्मियों का संघर्ष भी जारी रहा। दोपहर करीब 2 बजे तक लगभग 16 घंटों की कड़ी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल गाड़ियों को पानी भरने के लिए फायर स्टेशन के कई-कई चक्कर लगाने पड़े। कुछ दमकल कर्मियों ने बताया कि गत्ते में लगी आग बुझने के बाद राख बन जाती है। राख के नीचे आग दबी रहती है और पूरी तरह से बुझ नहीं पाती। इसलिए इस तरह की आग को बुझाने में समय लग जाता है।
लाखों का नुकसान
फैक्टरी में करीब 16 घंटे तक लगी आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई, मगर तमाम माल जलकर राख हो गया। महंगी मश्ीनें भी नष्ट हो गई। तीन मंजिला इमारत भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फैक्टरी मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन मंजिल तक आग फैलने के कारण हुई परेशानी
उधर, फायर ऑफिसर डीके नंदा ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। तीन मंजिल तक आग फैलने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ी परेशानी हुई। जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। फैक्टरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

गत्ता फैैक्टरी में लगी आग, 16 घंटे में पाया काबू
बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें