फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में आरक्षण का पैमाना और तरीका सही नहीं : बिंदु दारा ङ्क्षसह

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में आरक्षण का पैमाना और तरीका सही नहीं : बिंदु दारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
अभिनेता, पहलवान और अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान रहे स्व. दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह अब जाट आरक्षण के पक्ष में खड़े हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे देश में आरक्षण का पैमाना और तरीका सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जाटों को एकजुट होकर लाखों की संख्या में दिल्ली आकर सरकार को अपनी बात कहनी चाहिए लेकिन आरक्षण के लिए तोड़ फोड़ करना और लोगों को परेशान करना गलत है ऐसा नही होना चाहिए। वे यहां पर अपने मित्र अशोक, दलबीर और सिकंदर मान के यहां आए थे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

बिंदु दारा सिंह ने कहा कि जाट लोग अच्छे और साफ दिल के होते हैं। उन्होंने कहा कि जाटों में एक ही कमी है कि वो एकजुट नहीं होते । उन्होंने कहा कि अगर जाट एकजुट होकर दिल्ली जाकर अपनी आवाज बुलंद करें तो आरक्षण जरूर मिलेगा, लेकिन शर्त यह है कि कोई तोड़फोड़ ना हो और ना ही लोगों को परेशानी हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि गरीब और जरूरतमंद को उसका हक मिले, इसके लिए आरक्षण को सही तरीके से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड के तरीके से हरियाणा फिल्में बने तो वो भी जरूर सफल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें