फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में चेकिंग के दौरान 171 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झज्जर की तीन जांच टीम दुकानों व ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चला रही हैं। विभाग ने अब तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 171 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। यह जानकारी डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने सोमवार को दी।
विज्ञापन

डीएफएससी ने बताया कि जिला भर में 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं जिनके माध्यम से औसतन 7500 घरेलू गैस सिलिंडर प्रतिदिन उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। झज्जर में गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों में सिटी गैस की पाइपलाइन उपलब्ध हैं वहां के उपभोक्ता जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें