फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपराधियों की धरपकड़ को 17 टीमों ने की छापेमारी

Sun, 11 Jun 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए वांछित अपराधियों और अजनबी व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए 17 टीमों ने एक साथ अलग अलग स्थानों पर छापे मारे। 150 पुलिस कर्मी टीम में शामिल थे। बादली से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की 17 टीमों द्वारा थाना बादली क्षेत्र में ये कार्रवाई की। सुबह सात बजे ही पुलिस टीमें निकल गई थी। बादली, बुपनिया, लाडपुर, लगरपुर, छुड़ानी, दुल्हेड़ा व अलग अलग टारगेट पर रेड करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच पड़ताल की गई। टीम में 150 पुलिस कर्मी शामिल थे। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि छापामारी के साथ ही गांवों के लोगों को संदिग्ध अजनबी एवं शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करने बारे जागरूक किया गया। विशेष सर्च अभियान के दौरान अनेक संदिग्ध लोगों की सूची बनाई गई है।
थाना प्रबंधक बादली उपनिरीक्षक प्रमोद ने बताया कि विजेंद्र निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने बस स्टैंड बादली पर मिष्ठान भंडार की दुकान कर रखी है। उसके गांव का नीरज उर्फ ढांडा अपराधिक किस्म का आदमी है, जो जेल से छूट कर आया है। उसने फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए बीस हजार की फिरौती मांगी है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ ढांडा निवासी बादली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गयाद्ध मोबाइल फोन और दबाव डालकर लिए गए रुपए बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 10बीजीएचपी11: छापामारी से पहले पुलिस कर्मचारियों को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें