फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खोदी गई सड़क पर जलभराव, व्यापारी परेशान

Sun, 11 Jun 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक एक महीने पहले खोदी गई सड़क से व्यापारी परेशान हैं। यहां जलभराव होने से उनकी मुश्किल बढ़ गई है। मच्छर पनप रहे हैं। बाजार में ग्राहक भी आने से कतराने लगे हैं। व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि महीने से ज्यादा का समय होने के बावजूद भी विभाग की ओर से पूरा काम नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान प्रतिदिन हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों के आगे सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, वही सीवरेज पाइपलाइन दबाने का काम भी पूर्ण रूप से ठीक तरह से नहीं किया है। जिसके कारण बारिश का पानी सड़क के बीचो-बीच भर गया है और ग्राहक किसी भी सूरत में उनकी दुकानों पर नहीं पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि कि कई बार विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन कछुआ गति से काम कर रहा है जिनका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।

वर्जन:
जन स्वास्थ्य विभाग लगातार सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगा हुआ है आधुनिक मशीनें काम को कर रही हैं। दिन रात काम चल रहा है। मेनहोल का का जल्दी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार,एसडीओं,जनस्वास्थ्य विभाग,झज्जर।
वर्जन:
लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार या मंगलवार को बीकानेर चौक से लेकर सडक को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
अरूण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
दुकानदारों की प्रतिक्रियाएं:
काफी समय से बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला का रोड खोज कर रखा गया है लेकिन बनाने में कोताही बरती जा रही है जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा हैं
धर्मचंद खोहाल,दुकानदार।
विभागीय अधिकारियों से व्यापार मंडल के सदस्य कई बार बातचीत कर चुके हैं व्यापार मंडल व दुकानदारों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनाया जाएं, ताकि व्यापारियों दुकानदारों को आर्थिक नुकसान ना हो।
राकेश अरोड़ा, प्रधान , व्यापार मंडल झज्जर।
बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक सड़क को खोदे हुए काफी समय बीत गया है जिसके चलते दुकानदारों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। इसे जल्द बनाना चाहिए।
विज्ञापन

राजेश कुमार,दुकानदार।

छोटे से सड़क के टुकडे के कारण दुकानदारों को हजारो का नुकसान प्रतिदिन हो रहा हैं। वहीं जाम के हालात रात-दिन बने रहते हैं। इस सड़क को जल्द बनाना चाहिए।
रविंद्र कटारिया,दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें