फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की पांच एकड़ फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कबूलपुर मार्ग पर शॉर्ट-सर्किट से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगाने की सूचना किसान ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक किसान की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे आग पर काबू नहीं पाया गया। बेरी क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से खेतों में आग लगाने से दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल व फास जल चुके है। बेरी-कबूलपुर मार्ग पर बेरी पाना बैठाण निवासी रणधीर पुत्र चंदगीराम की खड़ी पांच एकड़ गेहूं की फसल में शॉर्ट-सर्किट से आग लग र्गई। किसान रणधीर ने बताया कि दोपहर बाद एकाएक बिजली की तारों से चिंगारी निकली और गेहूं की पांच एकड़ फसल राख हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


बेरी में दमकल केंद्र खोलने की मांग
किसान अनिल कादयान ने कहा कि बेरी में दमकल केंद्र नहीं है। गेहूं कटाई के सीजन में जब भी फसल में आग लगती है तो दमकल की गाड़ी झज्जर या बहादुरगढ़ से मंगवानी पड़ती है, तब तक किसान की फसल जलकर राख हो जाती है। प्रशासन को चाहिए कि बेरी में दमकल केंद्र खोला जाए और जिससे किसानों की फसल को बचाया जा सके।
विज्ञापन


बेरी ब्लॉक के जिन सरपंचों ने लिखित में दिया है कि दिन के समय में बिजली की सप्लाई नहीं दी जाए, उन गांवों की बिजली की सप्लाई दिन की बंद कर रखी है।
हेमंत जून, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें