फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पोली हाउससे हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक किसान के निर्माणाधीन पोली हाउस से अज्ञात व्यक्ति सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मालिक ने इसकी शिकायत झोझूकलां पुलिस चौकी में दी है। शिकायत में पीड़ित ने गाड़ी व बाइक सवार व्यक्तियों पर सामान चोरी का शक जाहिर किया है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी विकास ने बताया कि उसका खेत बीजणा रोड पर है। वह अपनी जमीन पर पोली हाउस का निर्माण भी करवा रहा है और इसके लिए उसने काफी सामान वहां रखा हुआ है। विकास ने बताया कि 25 जनवरी को वह खेत में रखवाली के लिए गया हुआ था कि इसी दौरान उसे शोर सुनाई दिया। इस दौरान एक ग्रामीण ने उसे बताया कि एक गाड़ी व बाइक पर सवार होकर कुछ लोग यहां आए थे और वो सामान अपने साथ ले गए। किसान विकास ने बताया कि जब उसने वहां रखा सामान संभाला तो उसे एक जनरेटर, शेड नेट का बंडल, वेल्डिंग सेट, तीन ड्रिल मशीन व एक कटर चोरी मिला। इसके बाद वह झोझूकलां पुलिस चौकी पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। इसके बाद आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें